Breaking : अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी भरा ऑडियो मेसेज, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताते हुए मांगे करोड़ों रुपये
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को कथित तौर पर धमकी भरा ऑडियो क्लिप मिला है। सूत्रों के मुताबिक, ऑडियो भेजने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताते हुए करोड़ों रुपये की मांग की है। पुलिस ऑडियो की जांच कर रही है और आरोपी की बताई पहचान का पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद आवाज से मिलान किया जा रहा है। इससे पहले अभिनेता तुषार कपूर को भी हैरी बॉक्सर के नाम पर धमकी भरा ऑडियो मिला था, हालांकि शुरुआती जांच में उसके फर्जी होने की आशंका जताई गई। वहीं, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद फिल्मी हस्तियों को मिल रही धमकियों के मामलों में पुलिस जांच तेज कर रही है। फिलहाल पुलिस इन संदेशों के पीछे मौजूद लोगों और गिरोह की पहचान करने में जुटी है।
