BIG NEWS : पंजाब में कर्म भूमि एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में लगी आग, हर तरफ धुआं-धुआं, डरकर उतरे यात्री

कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई है. हादसा पंजाब के पटियाला में हुआ. ट्रेन तब राजपुरा पहुंची थी. फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है. यह घटना सराय वंजारा गांव के पास हुई. घटनास्थल के कुछ खौफनाक वीडियोज सामने आए हैं. इसमें दूर-दूर तक धुआं उठता दिख रहा है. साथ ही यात्री डरकर ट्रेन से बाहर निकलकर खड़े हो गए हैं.