सीबीआई की छापेमारी..मेडिकल कॉलेज को ओके रिपोर्ट देने रिश्वत, 3 डॉक्टर सहित 6 फंसे

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने छत्तीसगढ़ में श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए मनचाही रिपोर्ट देने के लिए 55 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में 3 डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने इस सिलसिले में कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश में 40 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली. .” रिश्वत की डील बेंगलुरु में हुई थी और 55 लाख रुपए इस रिपोर्ट की खातिर दिए गए थे। सीबीआई ने यह मामला मेडिकल कालेज प्रबंधन के साथ निरीक्षण कर रहे डॉक्टरों और अन्य बिचौलियों के विरुद्ध दर्ज किया है।

आरोप है कि इन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय की मान्यता के लिए की जाने वाली वैधानिक निरीक्षण प्रक्रिया में रिश्वत लेकर अनियमितताएं की। सीबीआई को सूचना मिली थी कि संस्थान के अधिकारी निरीक्षण के लिए नियुक्त आकलनकर्ताओं को प्रभावित कर रहे हैं, ताकि वे पक्ष में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने जाल बिछाकर रिश्वत के लेन-देन के समय छह व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को संबंधित न्यायालयों में प्रस्तुत किया जाएगा। आरोपियों द्वारा निरीक्षण प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए विभिन्न प्रकार की रणनीतियों का उपयोग किए जाने की बात भी सामने आई है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed