Share Market : शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 82,003 और निफ्टी 25,286 पर खुला

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में सपाट खुला। सुबह सेंसेक्स 126 अंक या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,003 और निफ्टी 31 अंक या 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,286 पर था। शुरुआती कारोबार में लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अधिक खरीदारी देखी जा रही थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 295 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,821 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 209 अंक या 1.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,699.05 पर था।

सूचकांकों में निफ्टी मीडिया, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी पीएसयू बैंक गेनर्स थे। दूसरी तरफ निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी फार्मा, निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी ऑयल एंड इन्फ्रा लूजर्स थे।