देवभोग दूध के दाम बढ़े : दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी, अब 61 रुपये में मिलेगा 1 किलो का पैकेट
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित (CGCDF) ने देवभोग दूध के दाम बए़ा दिए हैं। बए़ी हुई दरों के मुताबिक, अब प्रति लीटर 59 के बजाए 61 रुपये में मिलेगा देवभोग दूध का पैकेट। इस तरह देवभोग दूध का दाम प्रति लीटर 2 रुपये पढ़ गए हैं। उल्लेखनीय है कि, देवभोग छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख और सबसे लोकप्रिय डेयरी सहकारी ब्रांड है, जिसका संचालन छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित (CGCDF) द्वारा किया जाता है।
प्रदेश सरकार ने इसकी स्थापना ग्रामीण क्षेत्रों की दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से स्थानीय किसानों से सीधे उचित दर पर दूध एकत्र करने के उद्देश्य से किया है। एकत्रित दूध को आधुनिक संयंत्रों में प्रसंस्करण (Processing) के बाद बाजार में उपलब्ध कराया जाता है।
देवभोग दूध विटामिन ‘A’ और विटामिन ‘D’ से भरपूर होता है। इसमें शरीर का विकास करने वाले प्रोटीन, हड्डियों को मजबूत बनाने वाले खनिज और विटामिन मौजूद होते हैं।
