तूफान अकवान से पहले ओडिशा से 50 हजार लोग शिफ्ट, 6 जिलों में 3 दिन स्कूल बंद
तूफान अकवान से पहले ओडिशा से 50 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। 6 जिलों में 19 से 21 नवंबर तक स्कूल और आंगनवाड़ी बंद रहेंगे। चक्रवात के चलते 10 राज्यों में असर होने की आशंका है। चक्रवाती तूफान अकवान शुक्रवार दोपहर आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110 kmph की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। गुरुवार को तूफान के तट से टकराने का अनुमान जताया था।
तूफान के असर से ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। IMD के मुताबिक, तूफान से निपटने के लिए नेवी और अन्य एजेंसियां तैयारियों में जुटी हैं। वहीं, रेलवे ने गुरुवार को तीन ट्रेनों के रवाना होने का समय बदल दिया है।
