आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तट से टकराया चक्रवात अकवान, 90kmph की रफ्तार से हवाएं चल रहीं

चक्रवाती तूफान अकवान शुक्रवार सुबह करीब 7.30 से 8:30 बजे आंध्र प्रदेश और ओडिशा के बीच गोपालपुर तट से टकराया। इस दौरान हवा की रफ्तार 70-90kmph रही। यह प्रक्रिया अभी जारी है। इसके असर से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश हो रही है। IMD के मुताबिक, तूफान पिछले 6 घंटों में 21 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है।

ओडिशा में करीब तीन लाख लोगों लोगों को शिफ्ट कर दिया गया है। इनके लिए 2,523 राहत शिविर बनाए गए हैं और 423 रेस्क्यू टीमें तैनात हैं। पूर्वी रेलवे ने 41 ट्रेनें जबकि दक्षिण पूर्व रेलवे ने 28 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की हैं। वहीं, 29 का समय बदला है। चक्रवात का असर 10 राज्यों में रहेगा।