भारत के पूर्व U-19 उपकप्तान का UAE के लिए शतक, हरप्रीत ने राइजिंग एशिया कप में 130 रन बनाए
भारतीय अंडर-19 टीम के पूर्व उपकप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में इंडिया ए के खिलाफ शतक लगाया। उन्होंने UAE की ओर से 130 रन की पारी खेली। दोहा में UAE ने भारत को 250 रन का टारगेट दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए UAE की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 249 रन बनाए। हरप्रीत ने शतकीय पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए। टीम इंडिया की ओर से अरशद खान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। हर्षित राणा, हर्ष दुबे और शहबाज अहमद और सूर्यांश शेडगे को एक-एक विकेट मिला।
हरप्रीत 2009 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारत की अंडर-19 टीम के उपकप्तान थे। वह IPL में पंजाब किंग्स की ओर से भी खेल चुके हैं। हरप्रीत भारतीय घरेलू क्रिकेट में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को भी रिप्रेजेंट कर चुके हैं।
