इंग्लैंड ने 3 विकेट गंवाए, भारत 510 रन आगे, शुभमन का दोहरा शतक

बर्मिंघम टेस्ट का दूसरा दिन भी पूरी तरह से भारत के नाम रहा। कप्तान शुभमन गिल के दोहरे शतक की मदद से टीम इंडिया ने पहली पारी में 587 रन बना दिए। फिर दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड के 3 विकेट भी गिरा दिए। होम टीम अब भी पहली पारी में 510 रन से पीछे हैं जो रूट और हैरी ब्रूक आज इंग्लैंड की पारी आगे बढ़ाएंगे। खेल दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। भारत के लिए आकाश दीप 2 और मोहम्मद सिराज 1 विकेट ले चुके हैं। दूसरे दिन शुभमन-जडेजा की डबल सेंचुरी पार्टनरशिप भारत के लिए दूसरे दिन शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 269 रन बनाए। गिल ने इस पारी में रवींद्र जडेजा के साथ छठे विकेट के लिए 203 और वॉशिंगटन सुंदर के साथ 7वें विकेट के लिए सेंचुरी पार्टनरशिप भी की। टीम ने 587 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड के भी 3 विकेट गिर गए।

बर्मिंघम में बुधवार को इंग्लैंड ने बॉलिंग चुनी। भारत से यशस्वी जायसवाल ने 87 रन बनाए। उनके विकेट के बाद कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगा दिया। टीम ने 211 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से शुभमन और जडेजा ने 99 रन की पार्टनरशिप कर स्कोर 310 तक पहुंचा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *