सूरत-जयपुर फ्लाइट पर मधुमक्खियों का हमला, एक घंटा देरी से उड़ा विमान

गुजरात के सूरत एअरपोर्ट पर बीते दिन एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। सूरत से जयपुर जा रहा इंडिगो का एक विमान मधुमक्खियों की वजह से तय समय पर नहीं उड़ सका। विमान के ओपन लगेज डोर पर ढेर सारी मधुमक्खियों ने धावा बोल दिया, जिसके कारण विमान ने 1 घंटे की देरी से उड़ान भरी। सूरत से जयपुर जा रही इंडिगो की एअरबस फ्लाइट A320 को सोमवार की शाम 4:20 बजे जयपुर के लिए उड़ान भरनी थी। मधुमक्खियों की वजह से इसमें देरी हो गई और प्लेन ने 1 घंटे बाद 5:26 बजे सूरत एअरपोर्ट से टेकऑफ किया। आखिर में मधुमक्खियों को भगाने के लिए धुएं की मदद ली गई, लेकिन यह कोशिश भी नाकाम साबित हुई। इसके बाद फायर विभाग भी अलर्ट हो गया। दमकल कर्मियों ने रनवे पर जाकर मधुमक्खियों पर पानी का छिड़काव किया, जिसके बाद मधुमक्खियां वहां से चली गईं। हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 1 घंटे का समय लग गया।

मधुमक्खियों के हटने के बाद स्टाफ ने चैन की सांस ली, जिसके बाद ATS ने भी फ्लाट को टेकऑफ के लिए हरी झंडी दिखा दी। इंडिगो की तरफ से अभी तक इसपर कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सूरत से उड़ान भरने के बाद फ्लाई 1 घंटे की देरी से जयपुर में लैंड हुई। सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *