लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड- 251/4, जो रूट ने 99 रन बनाए, नीतीश रेड्डी को 2 विकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। गुरुवार को मुकाबले के पहले दिन इंग्लैंड ने बैटिंग चुनी। टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 251 रन बना लिए। दूसरे दिन का खेल 3:30 बजे से शुरू होगा। 200 के अंदर 4 विकेट गंवाए इंग्लैंड ने पहले सेशन में शुरुआती ओवर बेहतरीन बैटिंग करने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी के एक ही ओवर में 2 विकेट गंवा दिए। रेड्डी ने जैक क्रॉली और बेन डकेट को पवेलियन भेजा। तीसरे विकेट के लिए ओली पोप और जो रूट ने फिर 109 रन की पार्टनरशिप कर दी। पोप तीसरे सेशन के पहले ओवर में रवींद्र जडेजा के खिलाफ कॉट बिहाइंड हो गए। नंबर-5 पर उतरे हैरी ब्रूक भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड कर दिया, ब्रूक ने 11 रन बनाए। 172 रन के स्कोर पर टीम ने 4 विकेट गंवा दिए।

नंबर-6 पर उतरे कप्तान बेन स्टोक्स ने जो रूट के साथ टीम को संभाल लिया। रूट ने 45 रन बनाते ही भारत के खिलाफ 3 हजार टेस्ट रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने 67वीं टेस्ट फिफ्टी लगाई और टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचा दिया। रूट ने स्टोक्स के साथ मिलकर दिन का खेल खत्म होने तक टीम का कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। रूट 99 और स्टोक्स 39 रन बनाकर नॉटआउट लौटे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *