सुकमा-बीजापुर समेत 15 जिलों में बिजली गिरेगी, जशपुर-सरगुजा में 50 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी
छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन बारिश की गतिविधियां कम रहेंगी। यानी इस दौरान तेज बारिश की संभावना नहीं है। स्थानीय प्रभाव से उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा में कहीं-कहीं पर बारिश की स्थितियां बनेंगी। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिले सूखे रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में वर्षा की तीव्रता में कमी आ सकती है, लेकिन उत्तरी क्षेत्रों खासकर सरगुजा संभाग के जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। राज्य के कुछ स्थानों पर बीते 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, जशपुर, सूरजपुर, सुरगुजा और बलरामपुर जैसे जिलों में आज के लिए मौसम विभाग ने मेघगर्जन , तेज हवा और आकाशीय बिजली के साथ वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कोरिया जिलों में भी मौसम बिगड़ सकता है। इन जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।
