पुणे : एक ही जगह पर 3 घंटे में 10 एक्सीडेंट, चलते-चलते लोग अचानक गिर जा रहे…आखिर क्या है राज?

महाराष्ट्र के पुणे के मावल तालुका का देहू येलवाड़ी सड़क इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। पुणे का यह रोड सोशल मीडिया पर गॉशिप का केंद्र बन गया है। इसके चर्चा में केंद्र बनाने का कारण इस सड़क पर एक ही जगह पर 3 घंटे में 10 एक्सीडेंट है। एक ही स्थान पर तीन घंटे में दस 10 बाइक हादसे हुए। सभी रोड एक्सीडेंट एक्शन रीप्ले जैसा ही था। यहां पास में लगे सीसीटीवी में सभी सड़क घटनाएं कौद हो गई। गनीमत रही कि इन सभी 10 हादसों में कोई हताहत नहीं हुआ।
பூனே அருகில் உள்ள ஒரு சாலையின் நிலைமையை பாருங்கள்
மூன்று மணி நேரத்தில் 10 ஆக்சிடென்ட்கள் பதிவாகியுள்ளது
சிசிடிவி காட்சிகள் இதோ இது ஸ்பேஸ் டெக்னாலஜியில் தெரியாமல் போனது ஆச்சரியமாக இருக்கிறது🤪🤪🤪🤪🤪 pic.twitter.com/sSaU2j85qv— ethisundar 🖤❤️🖤❤️🖤❤️ (@ethisundar) July 17, 2025
मावल तालुका के देहू-येलवाड़ी मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जो किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। वहीं जानलेवा साबित हो सकते हैं। स्थानीय लोगों ने गड्ढों को भरने की मांग की। वहीं प्रशासन ने केवल मिट्टी से गड्ढे भर दिए। इससे स्थिति और बिगड़ गई। गीला होने के कारण सड़क की गड्ढे वाली जगह फिसलन में तब्दील हो गई। इसके बाद वहां से गुजरने वाले 10 बाइक सवार बैक-टू-बैक गिरते गए। प्रशासन का यह अस्थायी समाधान अब जानलेवा साबित हो रहा है। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन किसी की जान जाने से पहले इसका स्थायी हल निकालेगा।