सांसद बृजमोहन के आग्रह पर गडकरी का फैसला.. विवादित कुम्हारी टोल प्लाजा जून 2026 से हो जाएगा बंद

छत्तीसगढ़ : रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल के निरंतर प्रयास का बड़ा परिणाम सामने आया हैकेंद्र सरकार ने कुम्हारी टोल प्लाजा को जून 2026 से पूर्ण रूप से बंद करने की स्वीकृति दे दी हैइस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्वयं पत्र लिखकर अग्रवाल को जानकारी दी हैबृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि, भारतमाला परियोजना के तहत 92 किलोमीटर लंबे औरंगा-रायपुर-दुर्ग बाईपास का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है, जिसे जून 2026 तक पूरा किया जाएगायह नया 6 लेन एक्सेस नियंत्रित राजमार्ग दुर्ग, रायपुर और आरंग को जोड़ेगा, जिससेकेवल आवागमन सुगम होगा बल्कि शहरों के बीच यातायात का दबाव भी कम होगाफास्टैग वार्षिक शुल्क 15 अगस्त से बृजमोहन अग्रवाल ने यह जानकारी भी दी है कि केंद्र सरकार ने 15 अगस्त 2025 से फास्टैग उपयोगकर्ताओं के लिए वार्षिक पास योजना लागू करने का निर्णय लिया है, जिसके अंतर्गत 3,000 रुपए में 200 यात्राएं (या 1 वर्ष तक) की जा सकेंगीइससे निजी वाहन मालिकों को प्रति यात्रा मात्र 15 रुपए का खर्च पड़ेगायह योजना कार, जीप और वेन जैसे ठगैर-व्यावसायिक वाहनों पर लागू होगी

बृजमोहन अग्रवाल ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला छत्तीसगढ़ वासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया हैइससे लोगों का समय, ईंधन और पैसा तीनों की बचत होगीवरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि देशभर में फास्टैग आधारित प्रणाली के अंतर्गत बिना रुके टोल वसूली प्रणाली को लागू किया जा रहा हैदेश के आठ टोल प्लाजा पहले से ही इस प्रणाली से जुड़े हैं, और अब कुम्हारी देश का नौंवा टोल प्लाजा बनेगा, जहां मल्टी-लेन फ्री फ्लो प्रणाली लागू की जाएगी