CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, सारंगढ़ के लिए होना था रवाना

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई है। जिसके कारण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हेलिकॉप्टर से उतरकर वेटिंग रूम में इंतजार कर रहे हैं। सीएम साय के साथ अजय जामवाल और किरण सिंहदेव भी मौजूद है। हालाकि मुख्यमंत्री के रवाना होने से पहले तकनीकी जांच की जाती है  सीएम साय सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए रवाना होने के लिए हेलीकॉप्टर में सवार हो गए थे. हेलीकॉप्टर स्टार्ट तो हो गया था, लेकिन उड़ान नहीं भर पाया.

तकनीकी दल हेलिकॉप्टर की जांच में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री को सारंगढ़ के लिए रवाना होना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *