दिल्ली में खतरे के निशान के करीब पहुंचा यमुना का जलस्तर, बाढ़ का खतरा !

दिल्ली के कई इलाकों में किसी भी वक्त यमुना नदी का पानी घुस सकता है. यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है यमुना खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी हैं. दिल्ली में रेलवे के लोहे के पुल पर शुक्रवार रात 8 बजे यमुना का जलस्तर 205.25 मीटर दर्ज किया गया. यमुना में खतरे का निशान 205.33 मीटर है. लगातार हो रही बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ा है. अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर नजर रखी जा रही है. सभी संबंधित एजेंसियों को संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है. दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर पुराने रेलवे पुल पर 205.25 मीटर तक पहुंच गया है, जो चेतावनी के स्तर 205.33 मीटर के करीब है. अधिकारियों ने बताया कि शाम छह बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 205.20 मीटर था. दिल्ली के लिए चेतावनी का स्तर 204.50 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है और निकासी 206 मीटर पर शुरू होती है. पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के जोखिमों पर नजर रखने के लिए एक प्रमुख अवलोकन बिंदु के रूप में कार्य करता है.