Gold silver Rate Today: सोना रहा फ्लैट, चांदी हुई महंगी, जानिए ताजा भाव
आज सोमवार को सोने का भाव फ्लैट रहे। ये लगभग बीते हफ्ते के दाम पर ही कारोबार कर रहे हैं। चांदी का रेट 800 रुपये तक बढ़ा है। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,01,000 रुपये के ऊपर है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में 92,700 रुपये के आसपास ही बनी हुआ है। देश बड़े राज्यों में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1,17,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। बीते हफ्ते की तुलना में आज चांदी के भाव में 800 रुपये की तेजी आई है। आज सोने का भाव फ्लैट रहा लेकिन चांदी महंगी हुई है।
