Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक से ज्याद गिरा, निफ्टी 24,900

भारतीय निर्यात पर अमेरिकी टैरिफ के बढ़ते दबाव से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। इस वजह से आज घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा गिर गया, जबकि निफ्टी 24,900 के स्तर से नीचे फिसल गया। यह वैश्विक जोखिम-रहित संकेतों की ओर इशारा करता है। यह गिरावट अमेरिका की ओर से बुधवार से भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 25% शुल्क लगाने की योजना का मसौदा नोटिस जारी करने के बाद आई है। इससे टैरिफ का बोझ दोगुना होकर 50% हो जाएगा। ट्रंप का यह बेतुका कदम यूक्रेन युद्ध के बीच भारत की ओर से रूसी तेल की निरंतर खरीद के बाद उठाया गया है। फिलहाल भारत पर अमेरिका ने 25 फीसदी टैरिफ लगा रखा है।
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 606.97 अंक या 0.74 फीसदी गिरकर 81,028.94 पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 182.25 अंक या 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,785.50 पर आ गया।