गुजरात में वलसाड़ के पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग…देंखे विडियो

राष्ट्रीय

गुजरात : गुजरात राज्‍य से आगजनी की घटना सामने आई है कि, यहां वलसाड़ में एक फैक्‍ट्री भीषण आग व धुएं की लपटों से घिरी हुई है। दरअसल, आग ने पेंट फैक्ट्री को निशाना बनाया है।

दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद :

बताया जा रहा है कि, गुजरात के वलसाड़ में पेंट की फैक्‍ट्री है। इस दौरान फैक्‍ट्री में अचानक से भीषण आग लग गई। तभी इस बारे में दमकल विभाग को सूचित किया गया। आग के बारे में जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां रवाना हुई और घटनास्‍थल पहुंचकर आग को बुझाने का अभियान शुरू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटनास्‍थल पर दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद है और पेंट की फैक्‍ट्री में लगी आग को बुझाया जा रहा है।

वलसाड़ में पेंट की फैक्‍ट्री में आग कैसे लगी, फिलहाल इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। इसके अलावा आग में किसी के हताहत होने की भी खबर नहीं है। आग की घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

बता दें कि, इससे पहले गुजरात राज्‍य में सूरत के बॉम्बे मार्केट में भीषण आग लगी थी। घटना के बारे सूरत नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी कृष्णा मोड़ ने बताया था कि, सूरत के बॉम्बे मार्केट में एक शोरूम में आग लगी…दमकल की 10-12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। स्थिति काबू में है। आग के कारण का पता नहीं चल पाया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।