सोशल मीडिया पर गैंडे का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक गैंडा जो सड़क पर बदहवास दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। गैंडे को सड़क पर देख लोग हैरान रह गए। जिस इलाके में यह गैंडा देखने को मिला है उसकी अपनी अलग कहानी है। बेतहाशा दौड़ते गैंडा को देखकर हर कोई यही सोच रहा था कि कहीं यह किसी के घर में न घुस जाए।
राहत की बात रही कि गैंडा दौड़ते हुए आया और सीधे सड़क पकड़कर अपने ठिकाने की ओर चला गया। बस्ती में घुसने के बाद गैंड भी परेशान नजर आ रहा था। जिसकी वजह से वो काफी तेजी से सड़क पर दौड़ रहा था। गैंडे के सड़क पर दौड़ने वाले वीडियो को IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है।
When the human settlement strays into a rhino habitat…
Don’t confuse with Rhino straying in to a town pic.twitter.com/R6cy3TlGv1— Susanta Nanda (@susantananda3) August 5, 2022
वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘जब मानव बस्ती एक गैंडे के आवास में चली जाती है… एक शहर में राइनो के भटकने के साथ भ्रमित न हों।’ अधिकारी के कहने का मतलब यहा था कि गैंडा बस्ती में नहीं घुसा था, बस्ती ही गैंडे के क्षेत्र में घुसी हुई है। ऐसे में भला वो कहां जाएंगे। करीब-करीब देश के हर जंगल का यही हाल है। जंगली जानवरों के टहलने और रहने वाले क्षेत्रों में बस्तियां बन गई हैं और लोग रहने लगे हैं। ऐसे में जंगल के जानवर भला कहां जाएंगे।
हालांकि सुशांत नंदा ने यह नहीं बताया कि वीडियो कहां का है? सोशल मीडिया पर कई यूजर्स यह सवाल भी किए हैं। गैंडा का जंगल से सड़क पर पहुंचने के पीछे कई यूजर्स मानव जाति को जिम्मेदार ठहराया है। यूजर्स का कहना है कि जब जंगल तक बस्ती बन जाएगी तो जानवरों का सड़क पर टहलना और दौड़ना आम हो जाएगा जो कि ठीक नहीं है।