7 छक्के, 3 चौके… अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी बॉलर्स की उड़ा दी धज्जियां, लिया पुराना बदला
एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में शनिवार (3 अक्टूबर) को टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने शुरुआत से ही पाकिस्तानी गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. उन्होंने महज 28 गेंदों में 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. अभिषेक की पारी में 3 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. उनका स्ट्राइक रेट 217.86 का रहा.
अभिषेक ने अपनी इस पारी के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ इसी साल टी20 वर्ल्ड कप की निराशा का भी जवाब दिया. 15 फरवरी 2026 को टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ वह बिना खाता खोले आउट हुए थे और सलमान आगा ने उन्हें आउट किया था. अब एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार पारी खेली.
हालांकि उनकी पारी का अंत राफात मिन्हास ने किया. मिन्हास की गेंद पर अभिषेक आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद की फ्लाइट से चूक गए. विकेटकीपर उस्मान खान ने आसान स्टंपिंग कर दी. अभिषेक 28 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए.
अभिषेक शर्मा के नाम 2026 में टी20 क्रिकेट में अब तक 104 छक्के हो चुके हैं. वह एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं. इस सूची में वैभव सूर्यवंशी 2026 में 90 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.
भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों में अभिषेक ने 2025 में 108, 2026 में 104, वैभव सूर्यवंशी ने 2026 में 90, अभिषेक ने 2024 में 87 और सूर्यकुमार यादव ने 2022 में 85 छक्के लगाए हैं.
भारत-पाकिस्तान T20I में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
7 छक्के – युवराज सिंह, अहमदाबाद, 2012
7 छक्के – अभिषेक शर्मा, निस्शिन, 2026
5 छक्के – अभिषेक शर्मा, दुबई, 2025
यानी पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में 7 छक्के लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी कर ली है.
एक साल में भारत के लिए T20 में सबसे ज्यादा छक्के
108 छक्के – अभिषेक शर्मा, 2025
104 छक्के – अभिषेक शर्मा, 2026
90 छक्के – वैभव सूर्यवंशी, 2026
87 छक्के – अभिषेक शर्मा, 2024
85 छक्के – सूर्यकुमार यादव, 2022
यानी अभिषेक शर्मा लगातार दूसरे साल इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. 2025 में उन्होंने 108 छक्के लगाए थे, जबकि 2026 में अब तक 104 छक्के जड़ चुके हैं.
भारत की प्लेइंग-11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और जसप्रीत बुमराह.
पाकिस्तान की प्लेइंग-11: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, आराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद और सुफियान मुकीम.
