दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में रविवार शाम छात्रों के दो गुटों के बीच नॉनवेज खाने को लेकर हिंसक झड़प हो गई। इसमें कई छात्र घायल हो गए। ABVP सदस्यों ने लेफ्ट विंग पर रामनवमी पर पूजा नहीं करने देने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि आज रामनवमी पर दोपहर 3.30 बजे छात्रों ने पूजा और हवन रखा था। लेफ्ट विंग वालों ने वहां पहुंचकर पूजा नहीं करने दी, बाद में खाने पर विवाद की बात करने लगे।
हिंसक झड़प के बाद दोनों ही गुटों के मेंबर्स ने थाने पर रातभर प्रदर्शन किया। इस मामले पर अब FIR भी दर्ज कर ली गई है।
JNU के कावेरी हॉस्टल में रामनवमी और इफ्तार पार्टी एक साथ थी। इफ्तार पार्टी में नॉनवेज भी रखा गया था। इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ। एक गुट का कहना था कि पूजन के दिन नॉनवेज को मेन्यू में नहीं रखना चाहिए। खाने को लेकर दोनों गुटों में बातचीत अचानक मारपीट में तब्दील हो गई।
Activists of Aisa, SFI and DSF attacked students of Jnu for organising Pooja on Ram Navami in Jnu. The intolerant leftists could not digest the social harmony of Kaveri hostel where both Pooja and Iftar was done simultaneously. #LeftViolenceInJnu#LeftAgainstRam pic.twitter.com/7FTC7pJQLJ
— Velentina Brahma JNU #JusticeForLavanya (@VelentinaBrahma) April 10, 2022
ABVP hooligans stopped residents inside JNU from having non Veg food
ABVP also assaulted the mess secretary of the Hostel.
Unite against the hooliganism unleashed by ABVP inside campus premises.https://t.co/3MpRE9zXn4 pic.twitter.com/Fy3HU7qg8J
— Aishe (ঐশী) (@aishe_ghosh) April 10, 2022
वहीं, JNU स्टूडेंट्स यूनियन और लेफ्ट विंग के छात्रों ने ABVP पर नॉनवेज खाने से रोकने का आरोप लगाया है। घटना JNU के कावेरी हॉस्टल की है। यहां हर रविवार को स्पेशल मील के तहत नॉनवेज बनता है। ABVP का कहना था कि राम नवमी के दिन नॉनवेज नहीं बनने देंगे। इसी को लेकर विवाद बढ़ा और बात हिंसा तक बढ़ गई।
हंगामे के बाद JNU के डीन सुधीर प्रताप एक्शन में दिखे। उन्होंने ABVP और लेफ्ट विंग के छात्रों के साथ बैठकर कावेरी हॉस्टल में खाना खाया। उनकी कोशिश थी कि दोनों पक्षों के तरफ से मामले को शांत किया जाए। कावेरी हॉस्टल में वाइस चांसलर डीन ऑफ स्टूडेंट्स ने सभी छात्रों के साथ बातचीत भी की। इधर, JNU मेस विवाद पर VHP प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि किसी के साथ मारपीट की बात सामने नहीं आई है।
यूनिवर्सिटी की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। DCP मनोज सी. ने बताया कि घटना में कुछ छात्र घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस के मुताबिक, स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। DCP ने कहा कि इस घटना में जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली पुलिस ने बताया कि JNUSU, SFI, DSF और AISA के छात्रों ने ABVP के कुछ छात्रों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। जिसके तहत IPC की धारा 323/341/509/506/34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, ABVP के छात्रों ने भी लेफ्ट विंग के छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।