7वें राउंड में अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास आगे, VP पर निर्दलीय की बड़ी लीड

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव की मतगणना के 6वें राउंड में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. शुरुआती दौर में बढ़त बनाने वाली (NSUI) सभी पदों पर पीछे होती दिखाई दे रही है और एक बार फिर एबीवीपी ने बढ़त बना ली है.
DUSU चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई. अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली यूनिवर्सिटी में 2,000 से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती की गई है. मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के साथ प्रमुख सड़कों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं.

DUSU चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव समेत चार केंद्रीय पदों के लिए वोटों की गिनती नॉर्थ कैंपस के यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में हो रही है.

DUSU चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के चार प्रमुख पदों पर ABVP, NSUI और AISA-SFI गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला रहा. ABVP ने अध्यक्ष पद के लिए यश डबास को मैदान में उतारा, जबकि NSUI की ओर से विजय शंकर मीणा उम्मीदवार हैं. वहीं, वाम छात्र संगठनों ने भी चुनाव में अपनी दावेदारी पेश की.

चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए दिल्ली पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. अलग-अलग जगहों पर बैरिकेडिंग की गई थी और वैलिड आईडी कार्ड के बिना छात्रों को कॉलेज परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं थी.

DUSU चुनाव के दौरान कैंपस में शक्ति प्रदर्शन, बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के काफिले और हुड़दंगबाजी के मामलों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने भी सख्त रुख अपनाया था. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और डीयू प्रशासन से सवाल किया था कि भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद नियमों का उल्लंघन कैसे हुआ.

अध्यक्ष पद

यश डबास (ABVP): 8,825 वोट
विजय शंकर मीणा (NSUI): 8,216 वोट
यश डबास 609 वोटों की बढ़त के साथ सबसे आगे हैं.
उपाध्यक्ष पद

वीर छत्र राठौर (NSUI): 1,620 वोट
ईशु मौर्य (ABVP): 5,739 वोट
दीपांशु शौकीन (निर्दलीय): 11,347 वोट
दीपांशु शौकीन 5,608 वोटों की बड़ी बढ़त के साथ पहले स्थान पर हैं.

सचिव पद

नम्रता चौधरी (NSUI): 5,445 वोट
रिया छावड़ी (ABVP): 7,584 वोट
रिया छावड़ी 2,139 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं.
संयुक्त सचिव पद

लक्ष्य राज सिंह (ABVP): 5,386 वोट
गोपाल चौधरी (NSUI): 5,339 वोट
विशेष यादव (समाजवादी छात्र सभा): 6,165 वोट
विशेष यादव 779 वोटों की बढ़त के साथ सबसे आगे चल रहे हैं.