बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी बस, 20 घायल

राष्ट्रीय

बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक रोडवेज बस पलट गई। बस सुबह बेंगलुरु से निकली थी। सुबह 9:30 बजे के करीब बस मांड्या की ओर सर्विस रोड पर पहुंची तो इस दौरान ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया और बस पलट गई। इस घटना में 20 लोग घायल हो गए। उन्हें चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा गया है। दुर्घटना आज सुबह करीब 09:45 बजे हुई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। एक्सप्रेवे छोड़कर बस सर्विस रोड पर पहुंची है। इस दौरान अचानक बस पलट गई। बस यात्रियों से भरी थी। घटना के बाद यात्रियों के बीच हंगामा मच गया। लोग बसों से निकलने की कोशिश करने लगे। घायल यात्रियों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में पहुंचाया गया।