उत्तराखंड के नैनीताल में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बस कालाढूंगी रोड में घटगड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग और नैनीताल पुलिस मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार इस बस में 32 लोग सवार थे, जिनमें से 7 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बस हरियाणा के हिसार से आई थी। बस सवार यात्री नैनीताल घूमने आये थे। वह यहां से वापस जा रहे थे कि तभी यह हादसा हो गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान बस में से सभी घायलों को निकाला गया और उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।
#BreakingNews | नैनीताल बस हादसे में 7 मुसाफिरों की मौत, 23 घायलों का अस्पताल में इलाज जारी#NainitalAccident #TouristBus #BusAccident #NainitalBusAccident pic.twitter.com/sCrRuxD07h
— India TV (@indiatvnews) October 9, 2023