नई दिल्ली : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि यहां पर सात से आठ गाड़ियां आपस में टकरा गई। यह हादसा खोपोली निकास के पास हुआ है।
हादसे में घायल हुए कई लोग
यह दुर्घटना एक्सप्रेस वे के मुंबई जाने वाली लेन पर खोपोली निकास के पास हुई है, जिसमें कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल, हादसे के कारण मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर जाने वाली गाड़ियों को रोक दिया गया है।
#WATCH | Collision of 7 vehicles on Mumbai-Pune Expressway at Khopoli, four people injured#Maharashtra pic.twitter.com/lIIuClOERx
— ANI (@ANI) April 27, 2023
घायलों को किया गया भर्ती
हादसे के तुरंत बाद ही पुलिस की इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची है। फिलहाल, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
हादसे के कारण का पता लगा रही पुलिस
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम हादसे के पीछे की सही वजह का पता लगी रही है। घटना से जुड़े अपडेट की प्रतीक्षा है।