रायपुर विधानसभा रोड में हादसा, 3 की मौत, बाइक सवार ने पति-पत्नी को मारी टक्कर, आखिरी तक तड़पते रहे
छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड में गुरुवार रात बाइक सवार युवक ने साइकिल सवार पति पत्नी को इतनी तेज टक्कर मारी कि तीनों दूर दूर तक फेंका गए। तीनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों मौके पर पहुंचे। जहां तीनों सड़क पर खून से लथपथ थे। इनमें 2 युवक आखिरी तक तड़पते रहे। लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। दूसरी घटना कोरबा के कटघोरा की है जहां दो कारों की आमने-सामने टक्कर में 2 लोगों की मौत हुई है। जबकि 5 लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना मोरगा चौकी इलाके की है।
जानकारी के मुताबिक, 12 फरवरी की रात शुभम यादव (28) अपनी बाइक में दोस्त लव के साथ रायपुर से अपने घर मांढर जा रहा था। बरौदा के आगे रात करीब 8 बजे अंधेरे में साइकिल सवार पति-पत्नी आ रहे थे। इसी दौरान दोनों की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे चारों दूर दूर फेंका गए। खून से लहूलुहान होकर तड़पने लगे। शुभम और लव को लक्ष्मीनरायण अस्पताल में ले गया, जहां से शुभम को बालाजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दोस्त का इलाज चल रहा है।
वहीं, साइकिल सवार टेकारी निवासी भोजराम विश्वकर्मा (58) और उसकी पत्नी प्यारी विश्वकर्मा (53) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
कोरबा के मोरगा चौकी इलाके के केंदई नेशनल हाईवे पर झरना मोड़ के पास 12 फरवरी की रात करीब 12 बजे दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों वाहनों के एयरबैग खुल गए। हादसे के बाद घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई। तत्काल मोरगा चौकी पुलिस और 112 नंबर पर सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए पोड़ी उपरोड़ा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। शुरुआती इलाज के बाद दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।
