सीमा का प्रेमी सचिन घर से गायब: पूछताछ के लिए ATS द्वारा ले जाने की चर्चा

राष्ट्रीय

सीमा हैदर मामले में मंगलवार दोपहर नया अपडेट आया है। सचिन घर से गायब है। आशंका है कि ATS उसे अपने साथ ले गई है। माना जा रहा है कि ATS उससे आधार कार्ड हेराफेरी मामले में पूछताछ कर सकती है। हालांकि,पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इससे पहले रविवार को भी नोएडा पुलिस सचिन को बुलंदशहर ले गई थी। वहां आधार कार्ड में हेरफेर करने वाले जनसेवा केंद्र के संचालक दो भाई को गिरफ्तार किया था।

उधर, सीमा को पुलिस पाकिस्तान भेजने की तैयारी में है। उसे जल्द डिटेंशन सेंटर भेजा जा सकता है। सीमा की आईडी, उसके और बच्चों के पासपोर्ट पाकिस्तान एंबेसी भेज दिए गए हैं। एबेंसी डॉक्यूमेंट्स पाकिस्तान सरकार को भेजकर सीमा की रिपोर्ट लेगी।

अगर, पाक सरकार मानती है कि सीमा वहां की नागरिक है, तो ही उसे एंबेसी के हवाले किया जाएगा। अन्यथा सबूतों के आधार पर उसे डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा। इसके अलावा, यूपी ATS को सीमा के आधार कार्ड में हेरफेर की पुख्ता जानकारी मिल गई है। ये हेरफेर बुलंदशहर के जनसेवा केंद्र चलाने वाले दो भाइयों ने की थी। सूत्रों के मुताबिक, जनसेवा केंद्र से सीमा के खाते में कुछ पैसे भी ट्रांसफर किए गए थे।

फिलहाल, पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब पुलिस FIR में सचिन-सीमा के खिलाफ फोर्जरी यानी जालसाजी में केस बढ़ा सकती है। इसमें सीमा और सचिन 7 साल की सजा हो सकती है।

सचिन और उसके परिवार से पूछताछ कर सकती है ATS
रविवार को ATS सचिन से 5 घंटे से ज्यादा पूछताछ की। इसके बाद सचिन को बुलंदशहर ले गई। इधर, सीमा ने कहा कि ये सब मेरी वजह से हो रहा है। मीडिया इंटरव्यू के दौरान वह कहती रही कि सचिन को परेशान न किया जाए। जो भी सवाल हो उससे पूछे जाएं। वह सचिन के बिना नहीं रह सकती।