लगातार पांचवें दिन घटे कोरोना के एक्टिव केस, आंकड़ा घटकर 57 हजार पहुंचा

राष्ट्रीय

बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,355 केस सामने आए हैं, जबकि 26 लोगों की मौत हुई। कोरोना के एक्टिव केस लगातार पांचवें दिन कम हुए हैं। शुक्रवार को देश में 57,410 एक्टिव केस थे। जबकि 22 अप्रैल को सबसे ज्यादा 67,806 एक्टिव केस थे।

10 दिन बाद एक्टिव केस 60 हजार से कम हुए हैं। 16 अप्रैल को देश में 60,313 लोगों का इलाज चल रहा था, जिसके बाद यह आंकड़ा बढ़ता चला गया। नए केस में कमी और ज्यादातर लोगों के ठीक होने के चलते एक्टिव केस कम हो रहे हैं।

4 दिन से नए केस 10 हजार से कम मिल रहे
पिछले चार दिनों से नए केस 10 हजार से कम मिल रहे हैं। रविवार (23 अप्रैल) को 6,904 नए केस सामने आए थे, 16 लोगों की मौतें हुई थीं। सोमवार (24 अप्रैल) को 6,934 नए संक्रमित मिले थे। वहीं 24 लोगों की मौतें हुई थीं। मंगलवार (25 अप्रैल) को 9,629 केस दर्ज किए गए थे और 29 लोगों की मौतें हुई थीं। वहीं, बुधवार यानी 26 अप्रैल को भी 9,355 केस सामने आए हैं।

इससे पहले शनिवार यानी 22 अप्रैल को कोरोना के 10 हजार 112 नए मामले मिले थे, जबकि 29 लोगों की मौत हुई थी। इस दौरान 9,833 लोग ठीक हुए थे।

टॉप-5 राज्यों में 58% से ज्यादा नए केस, केरल सबसे आगे
देश में पिछले 24 घंटे में 9,355 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 5,441 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले। ये कुल आंकड़ों का 58% से ज्यादा है।

केरल: यहां 2,199 नए केस मिले, 3,588 लोग ठीक हुए, जबकि 7 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 13,773 एक्टिव केस हैं।

दिल्ली: यहां 1,040 नए केस आए, 7 लोगों की मौत हुई। वहीं 1,320 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 21.16% है।

हरियाणा: यहां बीते दिन 866 नए केस सामने आए और 1,481 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 4,494 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 9.79% है।

महाराष्ट्र: यहां 784 नए केस मिले, एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि 1,099 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 5,233 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 4.49% है।

उत्तर प्रदेश: यहां 552 नए केस आए हैं, एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। वहीं, 934 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। यहां एक्टिव केस 3,874 हो गए हैं।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 452 नए केस, एक की मौत; अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2857 हुई

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 452 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 2,857 हो गई है। जबकि 25 अप्रैल को ये संख्या 3025 थी। लगातार मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं, जिसके चलते एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी आई है।

पंजाब में कोरोना के 320 नए केस, मानसा-तरनतारन में 2 लोगों की मौत; एक्टिव केस का आंकड़ा 1863 पर पहुंचा

पंजाब में कोरोना के एक्टिव केसों का आंकड़ा कम हुआ। वहीं दूसरी तरफ 24 घंटे में राज्य में 2 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटों में हेल्थ विभाग ने पूरे राज्य से 7,341 सैंपल कलेक्ट किए। कलेक्ट सैंपल्स में से 6,777 सैंपल की जांच की गई। इनमें 320 का रिजल्ट पॉजिटिव आया है।

पटना AIIMS में भर्ती मरीज की कोरोना से मौत, CNLU के 8 छात्र संक्रमित; एक्टिव मरीज 844 हुए

बिहार में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को कोरोना संक्रमित मरीज की पटना AIIMS में मौत हो गई। उसे पहले से लीवर की बीमारी थी। पटना AIIMS में इस महीने कोरोना के कारण यह दूसरी मौत है। इससे पहले 7 महीने के बच्चे की मौत हुई थी।