शादी के बंधन में बधने जा रहे अभिनेता रणदीप हुड्डा, गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ लेंगे सात फेरे

मनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा आज अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने जा रहे है। रणदीप और उनकी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम मणिपुर की राजधानी इम्फाल से अपने नए सफर की शुरुआत करेंगे। 28 नवंबर को इस कपल की प्री-वेडिंग फंक्शन हुए, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अपनी शादी की जानकारी देते हुए अभिनेता ने बताया कि हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारी शादी 29 नवंबर, 2023 को मणिपुर के इंफाल में होगी। महाभारत में जिस जगह अर्जुन ने मणिपुर की प्रिंसेस चित्रांगदा से शादी की थी, हम उसी जगह दोस्तों और फैमिली के आशीर्वाद से सात फेरे लेने जा रहे हैं।’ इस नए सफर की शुरुआत पर हम आपके आशीर्वाद और प्यार की उम्मीद करते हैं।

शादी से पहले दोनों ने एक मंदिर में पूजा की और भगवान से नई शुरुआत के लिए आशीर्वाद मांगा। दोनों की शादी अब तक सभी शादियों से एकदम अलग होने वाली है। शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई में आयोजित होगा। जिसमे बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। रणदीप की गर्लफ्रेंड के बारे में तो वह पेशे से एक मॉडल, एक्टर और बिजनेस वुमन हैं। वह मैरी कॉम, रंगून उमरिका जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है।