एक्टर विजय का तमिलनाडु CM बनना तय, बहुमत के लिए 118 विधायक पूरे, TVK को कांग्रेस के बाद लेफ्ट, VCK का समर्थन
तमिलनाडु में अभिनेता विजय का मुख्यमंत्री लगभग तय है। सूत्रों ने दावा किया है कि तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को छोटे-छोटे दल VCK, CPI और CPM समर्थन देने को राजी हो गए हैं। उधर, TVK चीफ विजय ने लगातार तीसरे दिन गवर्नर राजेंद्र आर्लेकर से मिलने का समय मांगा है। इससे पहले गवर्नर ने दो बार विजय को यह कहकर लौटा दिया था कि सरकार चलाने के लिए जरूरी 118 विधायकों का समर्थन लेकर आएं। दावा किया जा रहा है कि अब यह संख्या 118 हो गई है। TVK के 108, CPI- CPI (M) के 2-2 और VCK के 4 विधायक शामिल हैं। इनके अलावा कांग्रेस के 5 विधायक पहले ही समर्थन दे चुके हैं।
DMK और AIADMK के बीच गठबंधन होने की खबर आई। TVK ने कहा कि अगर दोनों द्रविड़ पार्टियां सरकार बनाने का दावा पेश करती हैं, तो पार्टी के सभी विधायक इस्तीफा दे देंगे।
TVK समर्थकों ने शुक्रवार सुबह गवर्नर हाउस (लोकभवन) के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी की। पुलिस ने कई समर्थकों को हिरासत में लिया है।
