तमिलनाडु में एक्टर विजय की TVK को एकतरफा बढ़त, असम में गौरव गोगोई 23000 वोट से हारे

असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों के मुताबिक, तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर दिख रहा है। 2 साल पुरानी एक्टर विजय की पार्टी TVK नंबर वन हो गई है। TVK कुल 234 सीटों में से 109 सीटों पर आगे चल रही है। इधर, केरलम में 10 साल बाद UDF सरकार की वापसी हो रही है। अकेले कांग्रेस 61 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं 6 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। असम में कांग्रेस के गौरव गोगोई जोरहाट सीट से हार गए हैं। उन्हें BJP के हितेंद्र नाथ ने 23 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है।

तमिलनाडु में DMK तीसरे नंबर पर खिसकी: 48 सीटों पर आगे है। CM स्टालिन अपनी सीट कोलाथुर से पिछड़ गए हैं। AIADMK 59 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे नंबर पर है।
केरलम में UDF को बढ़त: कांग्रेस ने 11 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। CPI-M ने 5 सीटें जीती हैं। वहीं इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने 1 सीट पर जीत हासिल की है।
असम में फिर हिमंता सरकार: कुल 126 सीटों में से बीजेपी को 97 सीटों पर बढ़त है। BJP अबतक 3 सीटें और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट 1 सीट जीत चुकी है।
पुडुचेरी में बीजेपी सरकार: कुल 30 सीटों में से 15 सीटों के नतीजे आ गए हैं। CM रंगास्वामी की पार्टी 9 सीटें जीत चुकी है। BJP ने 2 और कांग्रेस, DMK, ADMK ने एक-एक सीट जीती है।