भीड़ में फंसीं एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, कार तक पहुंचना हुआ मुश्किल, डरी-सहमी नजर आईं
एक्ट्रेस निधि अग्रवाल बुधवार को हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म द राजा साब के गाने सहाना सहाना के लॉन्च इवेंट में शामिल हुई थीं। जब वह कार्यक्रम से बाहर निकलने लगीं, तो बेकाबू भीड़ ने उन्हें घेर लिया। यहां तक कि उनकी कार तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया। ऐसी स्थिति में वह काफी घबराई हुई नजर आईं। उनके बाउंसर ने मुश्किल से उन्हें भीड़ से बाहर निकाला। वहीं कार में बैठने के बाद भी निधि अग्रवाल डरी और सहमी हुई नजर आईं।
लोग अक्सर सेलेब्स के व्यवहार पर सवाल उठाते है लेकिन कई मौकों पर आम लोग भी इन्हें इनसिक्योर करती है और वे दूर रहने को मजबूर होते हैं।
यह दृश्य हैदराबाद का है जहां प्रभास की को-एक्टर निधि किसी तरह मॉब से ख़ुद को बचा सकी
pic.twitter.com/IS43HA9vrZ— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) December 18, 2025
इस वीडियो पर कई फैंस और इंटरनेट यूजर्स ने चिंता जताई है। सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने भी भीड़ के व्यवहार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने X पर लिखा, “लकड़बग्घों से भी बदतर बर्ताव करने वाले पुरुषों का झुंड। वैसे लकड़बग्घों का अपमान क्यों करें। ऐसे एक जैसे सोच वाले पुरुषों को जब भीड़ में इकट्ठा कर दिया जाता है, तो वे किसी महिला को इसी तरह परेशान करते हैं। कोई भगवान इन्हें उठाकर किसी और ग्रह पर क्यों नहीं भेज देता?”
एक यूजर ने लिखा, “यह देखना परेशान करने वाला है। सेलेब्रिटीज भी सम्मान और प्राइवेट स्पेस के हकदार हैं।”
