कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार की सुबह नगरोटा शहर से फिर से शुरू हुई। यात्रा में एक फिल्म एक्ट्रेस से राजनेता बनीं उर्मिला मातोंडकर भी उनके साथ रही। उर्मिला मातोंडकर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे मार्च शुरू होने के तुरंत बाद ही भारत जोड़ा यात्रा में शामिल हो गईं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी उनका जमकर स्वागत किया।
कांग्रेस में विश्वास जता रहे हैं। कांग्रेस में वापसी कर रहे है।
आज मशहूर फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई।#BharatJodoYatra#BharatJodoYatraInJK pic.twitter.com/Ns4UktnvWH
— Rohan Gupta (@rohanrgupta) January 24, 2023
2019 में कांग्रेस से दिया था इस्तीफा
बता दें कि उर्मिला मातोंडकर 1990 के दशक के लोकप्रिय बॉलीवुड सितारों में से एक है। 48 वर्षीया उर्मिला मातोंडकर ने छह महीने के बाद सितंबर 2019 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और 2020 में शिवसेना में शामिल हो गईं थी। मातोंडकर क्रीम रंग के पारंपरिक कश्मीर फेरन और बीनी टोपी पहने राहुल गांधी के साथ-साथ चलते हुए बातचीत भी कर रही थीं।
जम्मू कांग्रेस के कई नेता हुए शामिल
प्रसिद्ध लेखक पेरुमल मुरुगन और जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकार रसूल वानी, उनके पूर्ववर्ती जीए मीर और पूर्व मंत्री अब्दुल हामिद कर्रा भी हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों अन्य लोगों के साथ यात्रा में शामिल हुए। सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा गुरुवार को पंजाब से जम्मू-कश्मीर में दाखिल हुई और सोमवार को जम्मू शहर पहुंची।