देश में कुछ जगहों के नाम बेहद हैरान करने वाले हैं। कुछ जगहों के नाम तो ऐसे हैं जो अपशब्द या गाली से मेल खाते हैं। क्या आपको पता है की जहन्नुम कहां है? जहन्नुम ही नहीं, भारत में तो दारू, भैंसा, काला बकरा और गधा जैसे नाम की जगहें भी हैं लेकिन ये कहां हैं, वैसे तो जहन्नुम तक जाने के लिए आपको किसी तरह की परेशान नहीं होगी क्योंकि मेट्रो की सेवा उपलब्ध है। दिल्ली में जहन्नुम नाम की जगह है, जहां जाने के लिए आप मेट्रो का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जहन्नुम दिल्ली के रोहिणी में स्थित है, रोहिणी सेक्टर 29 में जहन्नुम नाम की जगह है।
रिठाला और समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन जहन्नुम के सबसे नजदीक है, यहां उतरकर जहन्नुम तक पहुंच सकते हैं। हालांकि क्या ‘भाड़’ के बारे में जानकारी है। कई लोगों को आपने यह कहते हुए सुना होगा कि भाड़ में जाओ लेकिन इसका मतलब क्या है? भारत में भी ऐसे कई शहरों के नाम हैं, जिनको लेकर शर्मिंदगी महसूस करते हैं। कई बार कई लोगों ने अपने शहर और गांव का नाम बदलने की मांग की। जानकार हैरानी होती कि झारखण्ड के हजारीबाग जिले में एक गांव है, जिसका नाम दारू है। इतना ही नहीं, यहां के थाने के नाम ‘दारु थाना’ है।
उत्तर प्रदेश के मथुरा तहसील में एक स्टेशन है, जिसका नाम भैंसा है। पंजाब के जालंधर में एक और स्टेशन है जिसका नाम काला बकरा है। गुजरात के सबर कांठा में एक जगह है गधा! दरअसल इसका नाम गड़ा/गढ़ा है लेकिन लोग मजाकिया अंदाज में इसे गधा ही कहते हैं।