हरियाणा में MSP के लिए आंदोलन: कुरुक्षेत्र में टिकैत ने किया एकजुटता का आह्वान

राष्ट्रीय

हरियाणा एमएसपी की मांग एक फिर तेज हो गई है। हर जिले से किसान सड़कों पर उतरना शुरू हो चुके हैं। कुरुक्षेत्र में किसानों पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में टोल प्लाजा पर अपने ठिकाने बनाने शुरू कर दिए है। मामला कुरुक्षेत्र से सूरजमुखी की खरीद से शुरू हुआ था। लेकिन अब किसान एमएसपी की मांग पर अड़ गए हैं।भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने करनाल में बसताड़ा टोल प्लाजा पर एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। टोल प्लाजा को फ्री कराने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसानों के प्रयास को विफल कर दिया। विरोध करने पर पुलिस ने किसानों को खदेड़ दिया और 5 किसानों को पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया। हालांकि बाद में उन्हें भी छोड़ दिया गया। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद के लाडवा रोड पर किसानों की जनसभा हुई। जिसमें स्थानीय किसान नेता लोगों को एकजुट करने का आह्वान कर रहे हैं।

शाहबाद पहुंचने के बाद राकेश टिकैत ने कहा कि पहले दिल्ली में हरियाणा-पंजाब के लोगों ने 13 महिने आंदोलन चलाया है। वो आंदोलन खापों और गुरुद्वारों की वजह से सफल हुआ, दूसरा पंजाब की सभी जत्थेबंदियां एक साथ आई। राकेश टिकैत ने किसानों को एकजुटता के साथ रहने का आह्वान किया।