तमिलनाडु के तांबरम में एयरफोर्स का ट्रेनर विमान क्रैश हुआ, पायलट सुरक्षित

भारतीय वायु सेना का एक पीसी-7 पिलाटस बेसिक ट्रेनर विमान क्रैश हो गया है ये विमान ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरा था। यह विमान चेन्नई के तांब्रम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हालांकि पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया है और इस घटना के पीछे की वजहों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं। दुर्घटना में एक पीसी-7 पिलाटस ट्रेनर विमान शामिल था, जो वायु सेना के कैडेटों को बुनियादी उड़ान प्रशिक्षण देने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक प्रमुख विमान है। दुर्घटना के तुरंत बाद आपातकालीन टीमें घटनास्थल पर पहुँच गईं। 

संक्षिप्त बयान में, भारतीय वायुसेना ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। नुकसान की सीमा और दुर्घटना के सटीक स्थान सहित अन्य विवरण अभी तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।