एयर इंडिया ने नहीं दिया वीलचेयर, 82 साल की बुजुर्ग महिला गिरने से हुई जख्मी, दो दिन से ICU में भर्ती

राष्ट्रीय

दिल्ली एयरपोर्ट पर 82 साल की बुजुर्ग महिला को एअर इंडिया ने व्हीलचेयर देने से मना कर दिया। वह इसके लिए एक घंटे तक इंतजार करती रहीं। फिर काफी दूर तक चलना पड़ा। बाद में एयरलाइन के काउंटर के पास गिर गईं। गिरने से महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। लेकिन वहां मौजूद किसी भी स्टाफ ने मदद नहीं की। अब वे दो दिन से ICU में भर्ती हैं। पोती ने बताया- टिकट में व्हीलचेयर देने की बात लिखी थी महिला की पोती, पारुल कंवर ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से बेंगलुरु जाने के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट बुक की थी, जिसमें उनकी दादी के लिए एअरक्राफ्ट डोर तक व्हीलचेयर की विशेष मांग की थी। टिकट पर व्हीलचेयर की पुष्टि भी थी। लेकिन जब वे टर्मिनल 3 पहुंचे, तो एक घंटे इंतजार के बाद भी व्हीलचेयर नहीं मिली। पोती ने आरोप लगाया कि बाद में एक व्हीलचेयर आई और दादी को विमान में बैठा दिया गया, लेकिन सही मेडिकल चेकअप नहीं मिला। वह होंठ से बहते खून, सिर और नाक पर चोटों के साथ विमान में चढ़ीं। फ्लाइट क्रू ने बर्फ की पट्टियां दीं और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर डॉक्टर को बुलाया, जहां महिला के होंठों पर 2 टांके लगाए गए। अब वे ICU में हैं और डॉक्टर उनके ब्रेन ब्लीड की आशंका जता रहे हैं। परिवार ने DGCA और एयर इंडिया में शिकायत दर्ज की है और अब कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।

एअर इंडिया ने कहा- हमें इस घटना का दुख है और हम महिला के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। हम मामले की पूरी जांच कर रहे हैं और जल्द से जल्द जानकारी साझा करेंगे।

पारुल कंवर नाम की यूजर ने एक्स पर दी। उन्होंने बताया कि उनकी दादी नीचे गिर गईं और कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। उन्होंने प्राथमिक उपचार के लिए भी गुहार लगाई, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। एयर इंडिया के कर्मचारियों ने उन्हें मेडिकल इंस्पेक्शन (MI) रूम जाने की सलाह दी। आखिरकार, व्हीलचेयर तो आ गई लेकिन तब तक पास्रीचा के होंठ से खून बह रहा था और उनके सिर और नाक पर चोट लग चुकी थी। उन्हें बिना किसी उचित जांच के फ्लाइट में बिठा दिया गया। विमान के कर्मचारियों ने उन्हें आइस पैक दिए और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर मेडिकल सहायता के लिए सूचित किया। वहां एक डॉक्टर ने उनके होंठ पर दो टांके लगाए।
पारुल ने इस घटना के लिए एयरलाइन की शिकायत डीजीसीए से की। वहीं एयर इंडिया ने पारुल कंवर की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “हम इस घटना से चिंतित हैं और पास्रीचा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। इस संबंध में हम आपसे बात करना चाहते हैं।”