साफ हुई छत्तीसगढ़ के कई शहरों की हवा : 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में रायपुर देशभर में छठवें स्थान पर
देश के 130 शहरों में से 108 शहरों में हवा की गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की हवा को साफ करने के प्रयासों का असर इस बार स्वच्छ वायु सर्वेक्षण की रैंकिंग में दिखाई दिया है। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत 2025-26 में 2017-18 के मुकाबले 72 शहरों में पीएम 10 का स्तर 20 फीसदी से ज्यादा घटा, जबकि 26 शहरों में कमी 40 फीसदी से अधिक रही। हालांकि, केवल 14 शहर ही राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानकों को हासिल कर पाए।
अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस के मौके पर सोमवार को पर्यावरण मंत्रालय ने 5वें स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 के नतीजे जारी किए और बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरों व वार्डों को सम्मानित किया। सर्वेक्षण में 130 शहरों को आबादी के आधार पर 14 शहर ही राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानकों को हासिल कर पाए।
अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस के मौके पर सोमवार को पर्यावरण मंत्रालय ने 5वें स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 के नतीजे जारी किए और बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरों व वार्डों को सम्मानित किया। सर्वेक्षण में 130 शहरों को आबादी के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटा गया था। बड़े शहरों की श्रेणी में लखनऊ पहले, इंदौर दूसरे और जबलपुर तीसरे स्थान पर रहे। लखनऊ का पीएम 10 स्तर 2017-18 के मुकाबले 2025-26 में 46.64 फीसदी घटा। मध्यम आबादी वाले शहरों में राउरकेला पहले, फिरोजाबाद दूसरे और अमरावती तीसरे स्थान पर रहे।
फिरोजाबाद में PM10 का औसत स्तर 2017-18 के 247 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से घटकर 2025-26 में 100 माइक्रोग्राम रह गया, यानी 59.5 फीसदी सुधार। यहां मैकेनिकल रोड स्वीपिंग, सड़क पक्की करने और पौधे लगाने जैसी पहल की गई। तीसरी श्रेणी यानी तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों में कलिंगा नगर, अंगुल और तालचेर क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। कलिंगानगर में पीएम 10 में 15.59 फीसदी सुधार दर्ज किया गया। यहां कचरा प्रबंधन, ई-वाहनों से कूड़ा उठाने और पौधरोपण पर जोर दिया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में रायपुर ने 189 अंक हासिल कर छठी रैंक प्राप्त की है। पिछले वर्ष रायपुर 184 अंकों के साथ 11वें स्थान पर था। यानी एक साल में स्कोर पांच अंक बढ़ा और रैंकिंग में पांच स्थान का सुधार हुआ। 2024 में रायपुर आठवें और 2023 में 16वें स्थान पर था। सर्वेक्षण की वार्ड स्तरीय रैंकिंग में भी छत्तीसगढ़ के शहरों ने जगह बनाई है। 30 हजार से अधिक आबादी वाले वार्डों की श्रेणी में रायपुर के वार्ड 46 आरएमसी को राज्य स्तर पर स्थान मिला है। वहीं 10 हजार से 30 हजार आबादी वाली श्रेणी में रायपुर के वार्ड 30 आरएमसी को जगह मिली। 10 हजार से कम आबादी वाली श्रेणी में भिलाई के वार्ड पांच कोसा नगर का चयन हुआ है।
10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में दुर्ग-भिलाई ने 175.3 अंक हासिल कर 17वीं रैंक प्राप्त की है। वहीं तीन से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में कोरबा ने 186.5 अंक के साथ 10वीं रैंक हासिल की। इस तरह राज्य के तीन प्रमुख शहरों रायपुर, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
