बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और आलिया भट्ट ने ‘पेरिस फैशन वीक 2024’ में रैंप वॉक की है। ऐश ने जहां रेड वन पीस में रैंप वॉक की। वहीं आलिया यहां मैटेलिक सिल्वर बस्टियर पहने नजर आईं, जिसे उन्होंने ब्लैक ऑफ-शोल्डर जंप सूट के साथ पेयर किया था। इवेंट में ऐश्वर्या ने लरहराते हुए बालों के साथ एंट्री ली। उन्होंने रैंप वॉक खत्म करके सभी को नमस्ते किया। आलिया ने यहां अमेरिकन एक्ट्रेस एंडी मैकडॉवल के साथ रैंप वॉक की। एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इवेंट के कई फोटोज शेयर किए।
