अखिलेश यादव का आज जन्मदिन..सीएम योगी-मायावती समेत नेताओं ने दी बधाई, पार्टी मुख्यालय में जुटी समर्थकों की भीड़

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज यानी मंगलवार को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। सुबह से लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर सपा मुखिया अखिलेश यादव पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं। वहां पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक उन्हें बधाई देने के लिए मौजूद रहे। अखिलेश के आते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सुबह-सुबह सीएम योगी ने भी अखिलेश को बधाई दी। इस पर सपा मुखिया ने उनका आभार व्यक्त किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई’। इस पर अखिलेश ने उन शुभकामनाओं के लिए उनको धन्यवाद कहा।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 1, 2025
#WATCH | Lucknow: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav reaches party headquarters.
A large number of Samajwadi Party supporters have gathered outside the office to celebrate party chief Akhilesh Yadav’s birthday. pic.twitter.com/iaLinn7Qqc
— ANI (@ANI) July 1, 2025
सपा मुखिया को बधाई देने वालों में बसपा प्रमुख मायावती भी शामिल रहीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान सांसद अखिलेश यादव को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। उनके सुखी व दीर्घायु जीवन की भी ढेरों शुभकामनाएं’। अखिलेश यादव ने पोस्ट पर रिप्लाई करते शुभकामनाओं के लिए बसपा प्रमुख का आभार व्यक्त किया।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में सांसद श्री अखिलेश यादव जी को आज उनके जन्म दिन पर हार्दिक बधाई तथा उनके सुखी व दीर्घायु जीवन की भी ढेरों शुभकामनायें।
— Mayawati (@Mayawati) July 1, 2025
कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी सपा प्रमुख को जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘पीडीए की बुलंद आवाज अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई! आप स्वस्थ रहें, खुश रहें। हम इस न्याय और बराबरी की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ हैं’।
PDA की बुलंद आवाज़ @yadavakhilesh भाई को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई!
आप स्वस्थ रहें, खुश रहें – हम इस न्याय और बराबरी की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ हैं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 1, 2025
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘सपा प्रमुख… उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद अखिलेश यादव को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान प्रभु श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और देवों के देव महादेव की कृपा से आपका स्वास्थ्य उत्तम और आप दीर्घायु हों’।