CG NEWS : ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अलर्ट, 9 गाडिय़ां रद्द, देखें लिस्ट
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन ने नागपुर मंडल में चल रहे अधोसंरचना विकास कार्यों के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, बोरतलाव-दरेकसा सेक्शन में समपार फाटक क्रमांक 481 पर बॉक्स पुशिंग कार्य के लिए आरएच-गर्डर की लॉन्चिंग और डी-लॉन्चिंग का काम किया जाएगा। इसी कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा।
इन तारीखों में रहेगा असर
13-14 फरवरी 2026: अप और डाउन लाइन पर कार्य
13-14 मार्च 2026: डी-लॉन्चिंग कार्य
साथ ही तीसरी लाइन पर भी लॉन्चिंग/डी-लॉन्चिंग होगी
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
1. 68721 रायपुर- डोंगरगढ़ मेमू (13, 14 फरवरी और 13, 14 मार्च)
2. 68723 डोंगरगढ़- गोंदिया मेमू (13, 14 फरवरी और 13, 14 मार्च)
3. 68724 गोंदिया – रायपुर मेमू (14, 15 फरवरी और 14, 15 मार्च)
4. 68741 दुर्ग – गोंदिया मेमू (13, 14 फरवरी और 13, 14 मार्च)
5. 68744 इतवारी – गोंदिया मेमू (13, 14 फरवरी और 13, 14 मार्च)
6. 68711 डोंगरगढ़ -गोंदिया मेमू (13, 14 फरवरी और 13, 14 मार्च)
7. 68716 इतवारी -गोंदिया मेमू (13, 14 फरवरी और 13, 14 मार्च)
8. 68715 बालाघाट -इतवारी मेमू (13, 14 फरवरी और 13, 14 मार्च)
9. 68714 इतवारी -बालाघाट मेमू (13, 14 फरवरी और 13, 14 मार्च)
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें और वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर ही सफर करें।
