टीवी सीरियल ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ के लीड एक्टर अमन जायसवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस सीरियल में उन्होंने आकाश का किरदार निभाया था। शूटिंग से घर जाते समय एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें कामा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसा शुक्रवार दोपहर 3 बजे जोगेश्वरी हाईवे पर हुआ। अमन जायसवाल उत्तर प्रदेश के बलिया से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता एक बिजनेसमैन हैं और चाचा व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं। अमन का घर बेल्थरा रोड के सेक्टर-5 में है अमन की उम्र महज 23 साल थी. साल 2023 में नजारा टीवी चैनल पर ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ शो शुरू हुआ था. इस शो में वो अमन को पहली बार लीड रोल में देखा गया था. इससे पहले वो ‘उड़ारियां’ और ‘पुण्यशलोक अहिल्याबाई’ टीवी शोज में छोटे-छोटे रोल में नजर आए थे. वो ऑडिशन के लिए होने वाले स्क्रीन टेस्ट के लिए शूटिंग करने जा रहे थे.
अमन आखिरी बार अपने पैतृक निवास पर दिवाली में आए थे। अमन ने पढ़ाई के बाद मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और फिर टीवी सीरियल में काम करने लगे। उन्होंने टीवी सीरियल ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ के लीड एक्टर का रोल निभाया था। इसके अलावा, अमन ने शो पुण्यश्लोक अहिल्याबाई में यशवंत राव फांसे का किरदार निभाया था। यह शो साल 2021 से 2023 तक टेलीकास्ट हुआ। वह रवि दुबे और सरगुन मेहता के शो उड़ारियां का भी हिस्सा रह चुके थे। उनका अंतिम संस्कार बलिया के तुरति पार घाट पर होगा।