अमेरिका का F35 लड़ाकू विमान अलास्का में क्रैश, लैंडिग के दौरान हादसा

अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका का एक एडवांस लड़ाकू विमान F35 मंगलवार को अलास्का में क्रैश हो गया है। विमान के पायलट ने पैराशूट की मदद से जान बचाई। हादसा अलास्का के एयेल्सन एयर फोर्स बेस पर प्रशिक्षण दौरान हुआ। हादसा भारतीय समयानुसार आज बुधवार सुबह 3 बजकर 19 मिनट (स्थानीय समयानुसार मंगलवार दोपहर 12 बजकर 49 मिनट) हुआ। एयरफोर्स की 354वीं फाइटर विंग के कमांडर कर्नल पॉल टाउनसेंड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पायलट को उड़ान के दौरान विमान में गड़बड़ी का सामना करना पड़ा था। इसकी वजह से लैंडिंग के दौरान विमान हादसा हुआ। हादसे के बाद पायलट सुरक्षित है। ये एक सिंगट सीटर लड़ाकू विमान था, जिसमें सिर्फ एक पायलट सवार था। F-35 लड़ाकू विमान 5वीं पीढ़ी का विमान है। इसका निर्माण लॉकहेड मार्टिन ने किया है। इस प्लेन को 2006 से बनाना शुरू किया गया था। 2015 से यह अमेरिकी वायुसेना का एक अहम हिस्सा है। फरवरी 2024 में बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो हुआ था। इसमें दुनियाभर के विदेशी विमान शामिल हुए, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं थीं अमेरिका में बने F-35 फाइटर जेट ने। दरअसल, पहली बार अमेरिकी F-35 फाइटर भारत आए थे। एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत को रिझाने के लिए अमेरिका की ये एक कोशिश थी।