अमेरिका: टेक्सास में फ्लैश फ्लड से अब तक 120 लोगों की मौत, 150 से ज्यादा लापता
अमेरिका के टेक्सस प्रांत में आई विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 120 हो गई है। जबकि अब भी 150 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। पिछले सप्ताह आई बाढ़ में लापता लोगों की तलाश में बड़े पैमाने पर खोज अभियान चलाया जा रहा है। प्रांत के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित केर काउंटी में करीब 2100 आपातकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। काउंटी में जानमाल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा हैं, जहां सबसे अधिक लोगों की जान गई और लापता हैं। इससे पहले प्रांत के गवर्नर ग्रेग एबाट ने कहा था, ‘अभी मुख्य काम उन सभी लोगों का पता लगाना है, जो बाढ़ से प्रभावित हैं। हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक हम प्रत्येक व्यक्ति की पहचान और खोज नहीं कर लेते हैं।’
अमेरिका में खसरे के प्रसार के मामले में यह तीन दशकों से भी ज्यादा समय में सबसे बुरा साल रहा है, और अभी तो आधा ही बीता है। अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के अनुसार, बुधवार को राष्ट्रीय स्तर पर खसरे के मामलों की संख्या 1,288 तक पहुँच गई, हालाँकि जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि वास्तविक संख्या इससे ज़्यादा हो सकती है।
