अमेरिका में जॉर्जिया के अपालाची हाई स्कूल में गोलीबारी हुई। हमले में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 9 से लोग घायल हुए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना भारतीय समयानुसार बुधवार को रात 8 बजे हुई। पुलिस ने कत्ल के सिलसिले में 14 साल के लड़के को गिरफ्तार किया है जो कि वहीं का छात्र है। घटना स्कूल विंडर शहर में हुई, जो राजधानी अटलांटा से दूरी 70 किमी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब मौके पर पुलिस पहुंची तो हमलावर ने सरेंडर कर दिया और जमीन पर लेट गया। मृतकों में स्कूल के 2 शिक्षक और छात्र के 2 सहपाठी शामिल हैं। गोलीबारी में 9 अन्य घायल हुए हैं। आरोपी छात्र गिरफ्तार है।
हमलावर की गतिविधियों पर पुलिस को पहले भी शक हुआ था। पिछले साल मई में FBI ने कोल्ट के परिजन से पूछताछ की थी। तब उसने सोशल मीडिया पर मास शूटिंग की धमकी दी थी। हालांकि तब उसे गिरफ्तार नहीं किया गया था। तब कोल्ट के पिता ने दलील दी थी कि उनके पास शिकारी बंदूक है जिसकी वे हमेशा निगरानी करते रहते हैं।
अमेरिका के जॉर्जिया में एक बड़ी घटना हो गई है. एक हाईस्कूल में 14 साल के लड़के ने क्लास में घुसकर बंदूक से अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं.
पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए 🔗पर क्लिक करें:https://t.co/qw8shq6xqO#USA #DNA #highschool #CrimeNews pic.twitter.com/0gHdPVKjfC
— DNA Hindi (@DnaHindi) September 5, 2024