अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी हुई, आज सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए

मनोरंजन

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी हुई है। 81 साल के बिग बी को शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था बिग बी को सुबह भारी सिक्योरिटी के बीच हॉस्पिटल लाया गया था। इसी बीच बिग बी ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- आपका हमेशा आभार। उनके इस ट्वीट से कयास लगाया जा रहा कि उन्होंने सर्जरी के बाद शुभचिंतकों का आभार जताया है।

उनकी ये एंजियोप्लास्टी किसी दिल के मर्ज के कारण नहीं बल्कि पैर में हुए क्लॉट की वजह से हुई है। बीती शाम उन्हें एक इवेंट में जाने के बाद थोड़ी तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें शुक्रवार की सुबह अस्पताल ले जाने का फैसला किया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद ही उन्हें भर्ती कर लिया गया और एंजियोप्लास्टी की गई।