मुंबई की बारिश में डूबा अमिताभ बच्चन का ‘जलसा’, बंगले के बाहर जलभराव, वायरल Video
मुंबई की बारिश के बाद वहां के लोगों का जीवन तहस-नहस होता नजर आ रहा है. आम जनता के घरों में जहां पानी घुस रहा है, वहीं अमिताभ बच्चन और अजय देवगन जैसे सेलेब्स के घर भी इससे बच नहीं पाए हैं. मुंबई में इन दिनों खूब बारिश हो रही है. इससे आमजन के साथ बॉलीवुड सितारों को भी जीवन प्रभावित हो रहा है. अमिताभ बच्चन का मशहूर बंगला ‘जलसा’ भी इस बारिश से अछूता नहीं रहा. सोशल मीडिया पर कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें उनके घर के बाहर पानी भरता नजर आ रहा है.
इन दिनों मुंबई से बॉलीवुड सेलेब्स के घर के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इनमें अमिताभ बच्चन के घर ‘जलसा’ के बाहर भारी मात्रा में बारिश का पानी भर गया है. का तो ये भी जा रहा है कि ड्रेनेज सिस्टम जाम होने की वजह से इलाके में जलभराव की स्थिति और ज्यादा परेशान करने वाली हो गई है. कुछ वीडियो में तो उनके बंगले के कंपाउंड में भी पानी जाता नजर आ रहा है.
मुंबई की बारिश में अमिताभ बच्चन का बंगला भी नहीं बचा।
भारी बारिश के बाद जुहू स्थित बिग बी के बंगले के बाहर जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
मुंबई में बारिश ने आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज़ तक की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।#MumbaiRains #AmitabhBachchan pic.twitter.com/m0nEz3eryp
— Harsh Vardhan (@imharshvdhan) July 2, 2026
बिग बी के घर के बाहर का जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, उस पर अब लोग रिएक्ट कर रहे हैं. लोग इस पर अपनी-अपनी राय भी जाहिर कर रहे हैं. कुछ कह रहे है कि इनके यहां भी ये समस्या है, तो कुछ करोड़ों के बंगले में भी पानी भरती है, जैसे कमेंट कर रहे हैं. कई सेलेब्स की तो घर की सड़कें डूब गई हैं,जिससे ट्रैफिक जाम की परेशानियों का भी उन्हें सामना करना पड़ रहा है.
