बीजेपी IT सेल हेड अमित मालवीय का पत्ता कटा, दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया संयोजक
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इस नई टीम में बदलाव देखने को मिला है. करीब 11 साल से बीजेपी आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी संभाल रहे अमित मालवीय को पद से हटा दिया गया है. छत्तीसगढ़ के दीपक महस्के कोसोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
दीपक म्हस्के छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठनात्मक और मीडिया गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं. वे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. हाल ही में उन्हें छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) का अध्यक्ष बनाया गया था. अब राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक संगठन के लिए इसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है.
मीडिया और सोशल मीडिया विंग में इनको जिम्मेदारियां मिली हैं-
अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक बनाया गया है.
आशीष उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी मिली है.
दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है.
प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव को सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है.
