अमरोहा : बुर्का पहने महिला ने काली मंदिर में की पूजा, VIDEO
अमरोहा में मुस्लिम महिला का बुर्का पहने पूजा करते हुए वीडियो सामने आया है। शहर के काली मां मंदिर पहुंची महिला ने मां काली के दर्शन किए और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। इसका वीडियो बुधवार शाम को सामने आया। वीडिया में बुर्का पहने एक महिला पूजा करते दिखाई दे रही है। वह झुककर मूर्ति को प्रणाम कर रही है। उसके बगल में बुर्का पहने दूसरी महिला उसे कुछ समझा रही है।
हालांकि यह किस दिन का वीडियो है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। मामला जिला मुख्यालय से 23 किलोमीटर दूर डिडौली कोतवाली क्षेत्र का है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के मढैया गांव की रहने वाली रुखसार शहर के काली मां मंदिर पहुंची। बुर्का पहने रुखसार ने मंदिर में मां काली के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मुस्लिम महिला के मंदिर पहुंचने की खबर के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई।
रुखसार ने मंदिर में मां काली के दर्शन किए। इसके बाद श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। उस समय मंदिर में मौजूद लोगों ने महिला को पूजा करते देखा। बुधवार को मुस्लिम महिला का पूजा करते वीडियो भी सामने आया।
वीडियो में मां काली की मूर्ति के सामने दो महिलाएं खड़ी हैं। इनमें से काली पोशाक पहने और खुले बालों वाली महिला कुछ बीमार दिख रही है। पास में गुलाबी रंग का दुपट्टा ओढ़े दूसरी महिला खड़ी है। वह उससे लगातार बात कर रही है और उसके कंधे पर हाथ रखकर सवाल पूछ रही है।
कस्बे की रुखसार उस समय चर्चा में आ गईं, जब अमरोहा के वासुदेव तीर्थ स्थित मां काली मंदिर में बुर्के में पूजा-अर्चना करने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में वह मंदिर में एक अन्य महिला के साथ पूजा करते दिख रही हैं।
Amar Ujala App डाउनलोड करने के लिए लिंक पर… pic.twitter.com/bSvi4E1GHS
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) September 10, 2026
बीमार महिला मां काली के सामने सिर झुकाकर बिलखते हुए जवाब दे रही है। बीच में दूसरी महिला थोड़ा पीछे हटती है और फिर दोबारा पास आकर उसकी बातें ध्यान से सुनने लगती है। अंत तक काली पोशाक वाली महिला मूर्ति के आगे घुटनों और सिर के बल झुकी हुई लगातार रोते-बिलखते अपनी बात दोहराती रहती है।
रुखसार के मुताबिक, उसे कुछ समय से अलग तरह का आध्यात्मिक अनुभव हो रहा था। इसी वजह से वह काली मां के मंदिर पहुंची। पूजा के बाद उसके ठीक होने का दावा भी किया जा रहा है।
महिला के मंदिर पहुंचने और पूजा करने का वीडियो सामने आया है। महिला के मंदिर में पूजा करने की घटना को लोग धार्मिक सद्भाव से जोड़कर देख रहे हैं। अमरोहा की गंगा-जमुनी तहजीब की भी चर्चा हो रही है।
